किशनगंज: गाय सामने आने से बाइक सवार तीन लोग घायल, बारां रेफर
आगर रोड पर औगाड़ मोड़ से पहले अचानक गाय सामने आ जाने से बाइक सवार तीन जने गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गुना से पिपराई कॉलोनी जा रहे बाइक सवारों के सामने अचानक गाय आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में नीरज सहरिया पुत्र लटूरा सहरिया, ज्योति सहरिया पत्नी नीरज सहरिया तथा राकेश बंजारा पुत्र संभू बंजारा गंभीर घायल हो गए।