आंवला: आंवला में हिंदू संगठन के फ्लैक्स फाड़े गए, ग्राम अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई, पुलिस में की गई शिकायत
Aonla, Bareilly | Aug 20, 2026 आंवला थाना क्षेत्र के डरुआपुर गांव में हिंदू संगठन के फ्लैक्स फाड़ने और ग्राम अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने देर रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसकी जानकारी गुरुवार सुबह करीब सात बजे दी गई।