बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत जिनागढ़ में ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप,जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपकर की कार्यवाही की मांग
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिनागढ़ सरपंच पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।ग्रामीण हरेंद्र प्रताप सिंह के साथ अन्य ग्रामीणों ने बताया की गांव में पहले से बने चबूतरे को नया चबूतरा बताकर सरपंच ने एक लाख रुपए निकाल लिए।एवं अन्य कार्यों में भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।जनपद CEO प्रभास घनघोरिया से जांच कर कार्यवाही की मांग की है।