बल्देवगढ़: कैलपुरा में मांस मछली विक्रय के लिए जगह चिन्हित कराने SDM विजय कुमार सेन ने जनपद सीईओ को किया निर्देशित
कैलपुरा गांव में मांस मछली विक्रय करने के लिए रैकवार समाज के 50 से अधिक लोगों द्वारा जगह चिन्हित कराने बल्देवगढ़ SDM विजय कुमार सेन को 13/02/2024 को ज्ञापन सौंपा गया था। जिस पर SDM ने गांव में मांस मछली विक्रय के लिए जगह चिन्हित करने बल्देवगढ़ जनपद सीईओ प्रभास राज घनघोरिया को निर्देशित किया है कि मौके पर पहुंचकर उक्त समस्या का निराकरण किया जाए।