बल्देवगढ़: लखेरी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से हुए घायल,जिला चिकित्सालय रेफर
लखेरी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों का बल्देवगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।घायल बाबू लोधी उम्र 30 बर्ष एवं संध्या लोधी उम्र 28 बर्ष निवासी मलगुवां जो बल्देवगढ़ से मलगुवां की ओर जा रहे थे।तभी लखेरी के पास उनकी बाइक एक नीलगाय से टकरा गई। जिसमें दोनो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।