बल्देवगढ़: गुखरई के पास सड़क हादसे में घायल हुए युवक की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत
गुखरई के पास सड़क हादसे में घायल हुए युवक की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मृतक जीतू अहिरवार पुत्र रामा अहिरवार उम्र 25 वर्ष कल मंगलवार को बाइक से सुंदरपुर से अपने गांव सूरजपुर जा रहा था।तभी उसकी बाइक गुखरई के पास एक नीलगाय से टकरा गई थी।जिससे उसे घायल अवस्था में बल्देवगढ़ CHC से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था।