फिरोज़ाबाद: पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, थाना दक्षिण की बड़ी कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस को बुधवार दोपहर तीन बजे करीब बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में बुधवार को थाना दक्षिण पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त दबोचा।