घोड़ाडोंगरी: दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन हुई रद्द, मंगलवार को घोड़ाडोंगरी नहीं आएगी यह ट्रेन
दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने रदद् कर दिया है। जिसके कारण मंगलवार को ये ट्रेन घोड़ाडोंगरी नहीं आएंगी। घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इसकी जानकारी दी जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने सोमवार रात करीब 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि घोड़ाडोंगरी में रुकने वाली दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने रदद् कर दिया है।