घोड़ाडोंगरी: शक्तिगढ़ गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल
शक्तिगढ़ गांव के पास सोमवार रात 8 बजे बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को डेहरीआमढाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार शक्तिगढ़ गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से देवेंद्र सरकार गिरकर घायल हो गया।