मुज़फ्फरनगर: हिंदू राष्ट्र की घोषणा को लेकर पदयात्रा को मुस्लिमों का समर्थन, बागेश्वर धाम पदयात्रा में पसमांदा मुस्लिम समाज की एंट्री
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने और भारत की एकता और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों दिल्ली के छतरपुर से वृंदावन तक विशाल पदयात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा राष्ट्र में सद्भाव और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बनती जा रही है। मुज़फ्फरनगर के मुस्लिम समाज के लोग भी इस यात्रा में शामिल होने निकले।