मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर में साध्वी प्राची का बड़ा बयान, बोलीं- काली बनो, बुर्के वाली कभी मत बनो, बुर्के में मतदान पर लगे रोक
आर्य समाज मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने कई विवादित बयान दिए। साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। बिहार में बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान के मुद्दे पर साध्वी प्राची ने चुनाव आयोग के कदमों की सराहना की और कहा कि मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।