मुज़फ्फरनगर: डीएवी कॉलेज में छात्र ने फीस विवाद के चलते किया आत्मदाह प्रयास, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने दिए कड़े निर्देश
बुढाना के डीएवी कॉलेज में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब छात्र उज्जवल राणा ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया और तुरंत हायर सेंटर रेफर किया गया। इस पूरे मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा के साथ पूरे प्रकरण पर विस्तृत बैठक की। ओर कहा दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।