मुगलसराय: गंजख्वाजा के समीप पुलिस ने लगभग 13 लीटर अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
चंदौली जनपद की थाना अलीनगर पुलिस ने सोमवार शाम एक शराब तस्कर को लगभग 13 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से दो झोली में लिए हुए लगभग 13 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया शराब तस्कर चैनपुर थाना क्षेत्र के मझुई गांव का निवासी है।