बीकानेर: सोलर कंपनी पर कार्रवाई न करने के विरोध में गांववासियों ने उप वनसंरक्षक कार्यालय के बाहर किया ज्ञापन चस्पा
छत्तरगढ़ क्षेत्र के आका वाला ढेर रोही में सोलर कंपनी के कार्मिकों द्वारा खेजड़ी काटने के विरोध में शिकायत के बाद कार्यवाही नहीं करने से नाराज जीव रक्षा संस्था के अध्यक्ष मोखराम धारणिया की अगुवाई में गांव वासियों ने उप वनसंरक्षक कार्यालय के बाहर ज्ञापन चस्पा कर रोष जताया। अध्यक्ष मोखराम का कहना है कि लंबे समय से खेजड़ी की कटाई को लेकर ज्ञापन दिया था ।