बीकानेर: महाकुंभ में बीकानेर खालसा का लगेगा रामझरोखा कैलाश धाम, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी
बीकानेर। रामझरोखा कैलाशधाम की ओर से महाकुम्भ में बीकानेर खालसा लगने जा रहा है। इस संबंध में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि साल 2025 के महाकुंभ का आरंभ पौष पूर्णिमा से हो रहा है और इसका समापन 12 फरवरी को होगा। करीब साढ़े तीन बीघा परिसर में शिविर की अनुमति मिली।