बीकानेर: मावठ के बाद बीकानेर में ठंड का अलर्ट जारी, आगामी दो दिनों में जिले में पड़ेगी शीतलहर
पिछले दो दिनों से बीकानेर में पड़ रही मावठ का असर अब कम होने लगा है । वही अब सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने मंगलवार शाम 5 बजे अलर्ट जारी करते हुए बीकानेर सहित आसपास के जिलों में आगामी दोनों में शीतलहर के साथ-साथ कड़ाके की ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने आमजन से गर्म कपड़े पहनने व बेवजह घर से नहीं निकलने की अपील की।