बीकानेर: कलेक्टर सभागार में संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) रमेश देव ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने यहां लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी समयबद्ध रूप से अपने लॉगिन आईडी खोलें, जवाब सक्षम स्तर पर पढ़कर ही अपलोड करवाया जाए।