बीकानेर: करंट की चपेट में आए युवक की मौत, मोर्चरी के आगे प्रशासन से वार्ता के बाद मुआवजा लेने की बात पर धरना समाप्त
बीकानेर। करंट की चपेट में आ जाने से युवक की मौत के मामले में धरने पर बैठे समाज के मौजिजों के साथ प्रशासन की वार्ता के बाद 15 लाख रूपये मुआवजा मृतक के परिजनों को देने की बात के बाद शव को उठाया गया। वार्ता में एसडीएम कविता गोदारा के साथ हुई वार्ता में यह तय किया गया। वार्ता के दौरान पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी,पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी,आदि शामिल थे।