अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 160 लीटर जावा महुआ किया नष्ट
जारी थाना प्रभारी शनि कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह जारी गांव में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने छापेमारी कर लगभग 160 लीटर जावा महुआ बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जावा महुआ का उपयोग अवैध रूप से महुआ शराब बनाने में किया जाता है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप