मखदुमपुर: बराबर गुफाओं से 'हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा' अभियान का शुभारंभ किया गया
जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के नेतृत्व में बुधवार को ऐतिहासिक बराबर गुफाओं से "हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा" अभियान का शुभारंभ किया गया। 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिलेभर में तिरंगा यात्रा, जनजागरूकता, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।