रजौली: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Rajauli, Nawada | Aug 10, 2026 रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल गांव में रविवार रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई। घटना में वशिष्ठ साव, उनकी पत्नी ममता देवी, पुत्री तनिषा कुमारी, प्रकाश साव के पुत्र सोनू कुमार और श्री साव के पुत्र संजीव साव समेत करीब छह लोग घायल हुए। घायलों का अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में इलाज कराया गया।