चायल: तिल्हापुर मोड़ में संगठन की शिकायत पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने दिखाई तत्परता, वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
कौशांबी। तिल्हापुर मोड़ पर वर्षों से जमा कूड़े की शिकायत राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला संगठन मंत्री हर्षवर्धन कुशवाहा ने जिला अध्यक्ष अरविंद केसरवानी से की।जिला अध्यक्ष की पहल पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने प्रधान को कूड़ा हटवाने के निर्देश दिए।प्रधान राम प्रकाश साहू ने जेसीबी और ट्रैक्टर से कूड़ा शनिवार 5 बजे हटवा दिया।