अटेर: सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद और कलेक्टर ने मुक्तिधाम परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
Ater, Bhind | Sep 17, 2026 भिण्ड सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज गुरुवार के रोज सुबह 9 बजे धर्मपुरी मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। जिसमें सांसद संध्या राय ने अधिकारियों और समाज सेवियों के साथ मुक्तिधाम परिसर की साफ़-सफ़ाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, सीएमओ भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, मौजूद रहे