मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया बाइपास फोरलेन पर गुरुवार शाम एक ट्रक खराब हो जाने से लंबा जाम लग गया। जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर के लिए एडीएम की गाड़ी भी जाम में फंस गई।