करगहर: स्कूल गई छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए करगहर थाने में दिया आवेदन
करगहर थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय छात्रा के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने करगहर थाने में आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार, मेडरीपुर गांव निवासी एक पिता ने बताया है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री जो उच्च विद्यालय बिलारी में नवम वर्ग की छात्रा है...