बड़ौत: बदरखा गांव से अदालत के आदेश की अवहेलना के मामले में 2 वारंटियों को गिरफ्तार कर अदालत में किया गया पेश
Baraut, Bagpat | Feb 14, 2025 अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में बागपत पुलिस ने 2 वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बागपत पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि आरोपी जसवीर सिंह पुत्र जगमेर व काले पुत्र किशन लाल निवासी गांव बदरखा काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। जिनके अदालत से वारंट जारी हुए थे। जिनको छपरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।