बड़ौत: बड़ौत पुलिस से मुठभेड़ में टयौढ़ी निवासी ₹25,000 का इनामी बदमाश घायल, बरामद हुए तमंचा, कारतूस व बाइक, 7 आपराधिक मामले दर्ज
Baraut, Bagpat | Feb 14, 2025 गुरुवार रात बड़ौत पुलिस व स्वाट टीम ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। बदमाश द्वारा भागने की कोशिश करने पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। जिसकी पहचान टयौढ़ी निवासी अंकित पुत्र प्रवीण उर्फ पप्पू के रूप में हुई। जिस पर 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पर SP ने ₹25000 का इनाम घोषित कर रखा था।