बड़ौत: हसनपुर जिवानी में 1 महिला सहित 4 लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, महिला घायल, गैर इरादतन हत्या मामले में 2 गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Feb 13, 2025 हसनपुर जिवानी निवासी विवेक ने रमाला थाने पर तहरीर दी कि पड़ोसी विपिन, कपिल, राजीव व 1 महिला ने उससे व परिजनों से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें उसकी बहन सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में 2 आरोपी विपिन व कपिल निवासी हसनपुर जिवानी को गिरफ्तार किया है।