बड़ौत: सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित UP आर्म्स रेसलिंग चैंपियनशिप में दोघट कस्बे के अनस ने 2 गोल्ड और 4 मैडल जीते
Baraut, Bagpat | Feb 13, 2025 दोघट कस्बा निवासी महिनुदिन के बेटे अनस ने मेरठ में आयोजित उत्तर प्रदेश आर्म्स रेसलिंग चैंपियनशिप में 4 मैडल जीतकर जनपद का सम्मान बढ़ाया है। अनस ने यूथ ओपन केटेगरी राइट हैंड व सीनियर ओपन केटेगरी राइट हैंड में 2 गोल्ड मैडल, जबकि लेफ्ट हैंड यूथ ओपन केटेगरी व सीनियर ओपन केटेगरी लेफ्ट हैंड में 2 ब्रॉन्ज मैडल जीत कर जनपद का नाम रोशन किया।