बड़ौत: रविदास कॉलोनी बड़ौत निवासी युवक से 5 लोगों ने की मारपीट, गैर इरादतन हत्या के प्रयास में बड़ौली रोड निवासी आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Feb 14, 2025 रविदास कॉलोनी बड़ौत निवासी रवि कुमार ने 14 जनवरी को तहरीर देकर बताया कि वंश, सोयम, साहिल व 2 अज्ञात लोगों ने उसके भाई राहुल से मारपीट की वह धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में वांछित बड़ौली रोड़ निवासी आरोपी सोयम उर्फ हकला को गिरफ्तार किया गया है।