बेगूसराय: GD कॉलेज में ABVP कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक का फूंका पुतला, रिजल्ट प्रकाशन में गड़बड़ी का आरोप
जीडी कॉलेज में ABVP कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व कॉलेज अध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने किया. मौके पर उपस्थित विभाग संयोजक सोनू कुमार ने कहा कि विगत कई वर्षों से जारी सभी स्नातक, स्नातकोत्तर का रिजल्ट सही ढंग से प्रकाशित नहीं किया जा रहा है. हर बार हजारों छात्र-छात्राओं को बिना कारण प्रोमोट और पेंडिंग कर दिया जाता है.