पूरनपुर: कोतवाली परिसर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पूरनपुर कोतवाली परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने उत्तराखंड के हल्द्वानी की घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पुलिस और सेना राष्ट्र का प्रतीक है उन पर हमला करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाये।