पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में सूट की सिलाई मांगने पर महिला की पिटाई रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार की रहने वाली समीना बेगम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया।कि उनकी बेटियां घर में सिलाई का कार्य करती हैं।कुछ दिन पहले बेटी ने पड़ोस की रहने वाली फरजाना का सूट सिलकर दिया था।महिला सूट सिलाई के रुपए मांगने पहुंची। इस पर वह गालियां देने लगी। विरोध करने पर उसने अपने भाई महबूब के साथ मिलकर महिला की पिटाई लगा दी।