पूरनपुर: दि किसान सहकारी चीनी मिल में कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर किया हंगामा
पूरनपुर दि किसान सहकारी चीनी मिल कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा पिछले दो माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिससे परिवार का पालन पोषण करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज कर्मचारियों ने काम छोड़कर हंगामा करना शुरू कर दिया।वहीं कर्मचारियों ने मिल से नौकरी छोड़ने की भी चेतावनी दी है।