पूरनपुर: गांव नारायनपुर निवासी युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर जहरीला पदार्थ पिलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायनपुर निवासी विचित्रपाल सिंह ने बताया उनका पुत्र वैभव सिंह 30 जनवरी को पत्नी के बुलाने पर अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह पूरनपुर बंडा हाईवे घाटमपुर के पास पहुंचा। धारदार हथियार से उसपर जानलेवा हमला कर उसको जहरीला पदार्थ पिला दिया था। युवक को मरा समझकर सभी लोग मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।