बिछिया: जनगणना 2027: मंत्री संपतिया उइके ने की ऑनलाइन स्व-गणना, नागरिकों से भागीदारी की अपील
मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिक मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व -गणना की प्रक्रिया पूरी की है l इस दौरान उन्होंने निर्धारित पोर्टल पर जाकर अपने और अपने परिवार की जानकारी दर्ज की l उक्त दौरान मंत्री उइके ने यह भी कहा कि स्व -गणना हर नागरिक की जिम्मेदारी है l 27 अप्रैल, दिन सोमवार 11 बजे इस संबंध में उन्होंने जानकारी दी l