कसिया: कसया के सीओ कुन्दन कुमार सिंह को एसपी ने दिया सदर सीओ का अतिरिक्त प्रभार, तमकुहीराज के सीओ बने राकेश प्रताप सिंह
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कसया के सीओ कुन्दन कुमार सिंह को कसया सीओ सर्किल के अलावे सदर सीओ सर्किल पडरौना का अतिरिक्त प्रभार दिया है। सदर सीओ व तमकुहीराज के सीओ का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण दोनों जगह रिक्त चल रहा था। जबकि पुलिस कप्तान ने गैर जनपद से स्थानान्तरित होकर आये राकेश प्रताप सिंह को तमकुहीराज सर्किल का सीओ बनाया गया है।