कसिया: कसया मॉडल शॉप को आगे से बंद कर रात 11 बजे पिछले गेट से शराब बेचने का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वायरल वीडियो कसया मॉडल शॉप का बताते हुए यह कहा जा रहा कि यहां नियमो की अनदेखी कर 11 बजे मॉडल शॉप को आगे से बंद कर पिछले दरवाजे से धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। और आबकारी विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा रहे। मॉडल शॉप से कसया नगर स्थित हाइवे पुलिस चौकी की दूरी महज 50 मीटर पर स्थित है।