कसिया: इनरहा गांव में आम के पेड़ की रखवाली कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की हुई हत्या, सीओ कसया ने दी जानकारी
कसया के सीओ कुन्दन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में कसया थाना क्षेत्र के गांव इनरहा में आम के पेड़ की रखवाली कर रहे रामचंद्र गुप्ता उम्र 65 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कसया पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरु कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।