चाचौड़ा: चाचौड़ा विधायक ने निवास पर की जनसुनवाई, लोगों ने शिकायतें व समस्याएँ बताईं, समाधान का आश्वासन दिया
चाचौड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक प्रियंका मीणा ने 2 अगस्त दोपहर को अपने निवास पर जनसुनवाई की। क्षेत्र से शिकायतों समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों से मुलाकात कर समस्याओं को जाना। कुछ लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान किया। अन्य लोगों के आवेदन अपने पास रखकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।