शिवहर: उप विकास आयुक्त ने की VB G RAM G, कायाकल्प अभियान एवं आँगनवाड़ी भवन निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा
उप विकास आयुक्त, शिवहर की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए:
संकेतकों की समीक्षा: VB G RAM G के सभी संकेतकों पर नियमित अनुश्रवण कर पिछड़ने वाले क्षेत्रों में त्वरित सुधार के निर्देश।
कायाकल्प अभियान: सार्वजनिक परिसंपत्तियों व भवनों के जीर्णोद्धार में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर बल।
आँगनवाड़ी भवन निर्माण: निर्माणाधीन भवनों को शीघ्र पूरा करने तथा स्वीकृत नए निर्माण कार्यों को अविलंब धरातल पर शुरू करने का आदेश।
गुणवत्ता एवं निरीक्षण: निर्माण कार्यों में तय मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को नियमित स्थल निरीक्षण के निर्देश।
समन्वय व जवाबदेही: लंबित मामलों के त्वरित समाधान के लिए विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर जोर।
बैठक में निदेशक (एनईपी), सहायक परियोजना पदाधिकारी, डीपीओ, सभी पीओ, कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
#Sheohar #BiharAdministration #DistrictNews #DevelopmentReview #Anganwadi #InfrastructureDevelopment #PublicRelations
Sheohar, Bihar | Oct 8, 2026