मुरैना नगर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीआईपी रोड पर संयुक्त तहसील एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने करीब 19 करोड़ 2 लाख रूपए की लागत से निर्मित संयुक्त तहसील एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का vip रोड पर फीता काटकर उद्घाटन किया है ।बता दें कि इसके अंतर्गत आने वाले 182 ग्रामों की लगभग 7लाख 52000 आबादी को सुविधा मिलेगी और राजस्व संबंधी कार्यों में अधिक पारदर्शिता आएगी।