चौमूं: चोंमू थाना इलाके में एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया, पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
Chomu, Jaipur | May 31, 2026 चौमूं कस्बे की श्याम कुंज सरोवर डी कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। मकान मालिक अजय कुमावत उस समय किसी काम से घर से बाहर थे। वहीं पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मकान मालिक अजय कुमावत को दी। मौके पर पहुंचने पर कुमावत ने देखा कि मकान के बाहर सामान बिखरा हुआ था।