बांका: उत्पाद विभाग ने केडिया गांव के पास एक बाइक सवार युवक को 25.500 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Mar 15, 2026 उत्पाद विभाग की टीम शराब कारोबारी व सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रविवार सुबह 9 बज केड़िया गांव के पास सड़क किनारे सहायक अवर निरीक्षक मदनिषेध सुनील कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान एक बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी लेने के दौरान युवक के बाइक से 25.500 लीटर शराब बरामद किया गया।