सरदारपुर: राजगढ़ नगर परिषद में फेस अटेंडेंस सिस्टम लागू, अब कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचकर लगानी होगी हाजिरी
Sardarpur, Dhar | Oct 19, 2025 राजगढ़ नगर परिषद में कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए फेस अटेंडेंस (चेहरे से उपस्थिति) व्यवस्था लागू की गई है। इस नई प्रणाली से कार्यालय के बाहर काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था के तहत सभी कर्मचारियों के मोबाइल में आधार-आधारित ऐप इंस्टॉल किया गया है।