सरदारपुर: राजगढ़ में अवैध पटाखा दुकान पर पुलिस की कार्रवाई, ₹65 हजार के पटाखे जब्त, मामला दर्ज
Sardarpur, Dhar | Oct 19, 2025 धार जिले के बिलदा में पटाखा दुकानों में आग लगने की घटना के बाद से प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया हुआ है। पटाखों के अवैध भंडारण को लेकर राजगढ़ में पुलिस द्वारा कार्यवाही कि गई हैं। राजगढ़ थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान ने बताया कि पटाखों के अवैध भडांरण को लेकर राजगढ़ में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की गई।