सरदारपुर: बिलदा में पटाखा दुकानों में आग लगने पर प्रशासन सख्त, राजगढ़ में SDOP व तहसीलदार ने किया निरीक्षण
Sardarpur, Dhar | Oct 18, 2025 धार जिले के ग्राम बिलदा में साप्ताहिक हाट बाजार में पटाखा दुकानों में आग लगने की घटना के बाद प्रशासन सख्त हो गया। राजगढ़ में सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, तहसीलदार मुकेश बामनिया, राजगढ़ थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान ने पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया।