सरदारपुर: दीपावली से पहले राजगढ़ मंडी में सोयाबीन की बेहतर आवक, उच्चतम भाव ₹5125 प्रति क्विंटल रहा, 6 दिन रहेगा अवकाश
Sardarpur, Dhar | Oct 17, 2025 राजगढ़ की कृषि उपज मंडी में दीपावली से पहले शुक्रवार को सोयाबीन सहित अन्य उपज की बेहतर आवक हुई है। राजगढ़ की कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को सोयाबीन की कुल 2367 बोरी की आवक हुई है। मंडी में सोयाबीन का भाव न्यूनतम ₹2500 प्रति क्विंटल तथा उच्चतम भाव ₹5125 प्रति क्विंटल रहा। मंडी में आगामी 6 दिन अवकाश रहेगा।