कोईलवर: मेंटेनेंस कार्य के कारण शनिवार को बहियारा पीएसएस से पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
कोईलवर प्रखंड के बहियारा पावर सब-स्टेशन से शनिवार, 11 जुलाई को करीब पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ने दी। बताया गया कि पावरगंज आरा से बहियारा के बीच 33 केवी फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 11:00 से साम 4:00 तक बहियारा हीटर से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।