बेगूसराय: बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की क्षेत्रीय कार्यशाला कर्मचारी भवन में आयोजित, दर्जनों ने लिया भाग
कर्मचारी भवन में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे बिहार राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का क्षेत्रीय कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिहार राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मोहन मुरारी ने कहा कि बिहार सरकार लगातार कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. ठेका, संविदा के नाम पर कर्मचारियों का दोहन कर रही है.